September 2, 2025 3:58 am

Search
Close this search box.

एकल विद्यालय आचार्य-दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला सुरक्षा व संस्कार शिक्षा पर विशेष जोर

घरघोड़ा : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एकल विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मार्शल आर्ट्स के विख्यात महागुरु एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रेन्शी श्याम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

महिला सुरक्षा पर जोर रेन्शी श्याम गुप्ता ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आचार्य भाई-बहनों को संबोधित करते हुए समाज के बच्चों को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ने के उनके कार्य की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मार्शल आर्ट्स और सेल्फ डिफेंस आज के समय की अनिवार्यता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को महिला सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी और इसे समाज में व्यापक रूप से फैलाने का आह्वान किया।

संस्कार शिक्षा पर बलराष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने इस कार्यक्रम में आचार्य भाई-बहनों और उनके माता-पिता को प्रणाम करते हुए कहा कि इन महान कार्यों के पीछे उनके माता-पिता का आशीर्वाद और प्रेरणा है। उन्होंने एकल विद्यालय अभियान के माध्यम से समाज में बच्चों को संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ने के इस प्रयास की प्रशंसा की।

नए विद्यालय का प्रस्ताव
कार्यक्रम के दौरान हिमांशु चौहान और रेन्शी श्याम गुप्ता ने एकताल ग्राम पंचायत में एकल विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा। संभाग के राजीव दुबे और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। यह विद्यालय छोटे बच्चों में संस्कार और शिक्षा की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही शुरू किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में संभाग के राजीव दुबे, अंचल समिति के धनराज शर्मा, सुरेश हलवाई, अहमद अली, जयराज और अंचल टोली के ललित भाई, सुदामा भाई, मिल सिंह भाई, राम परेश भाई और दीदी किरण जी जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस आयोजन ने न केवल महिला सुरक्षा और संस्कार शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि समाज में शिक्षा के महत्व और एकल विद्यालय अभियान के व्यापक प्रभाव को भी रेखांकित किया।

Leave a Comment