September 2, 2025 3:56 am

Search
Close this search box.

रोड़ोपाली मंडल के नये मंडल अध्यक्ष कि जवाबदारी सरोज बेहरा को मिली

लैलूंगा विधानसभा
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी मंडलों में अध्यक्षों की नई नियुक्ति की है। जिसमें ग्राम पंचायत ढ़ोलनारा के रहने वाले सरोज बेहरा को रोड़ोपाली मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर शनिवार को उनके गृह निवास में स्थानीय व क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं , व परिवार द्वारा उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। और आतिश बाजी करते हुए नव नियुक्ति अध्यक्ष को माला पहना कर बधाई दिए अध्यक्ष सरोज बेहरा ने शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।यह नियुक्ति क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है और आने वाले समय में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment